मध्य प्रदेश के देवास जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां सोशल मीडिया पर रील बनाने और सेल्फी लेने के शौक ने दो युवकों की जान ले ली। इंदिरा नगर-बीराखेड़ी रेलवे क्रॉसिंग के पास पटरी पर बैठकर रील बना रहे दो युवक ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
