प्रशासनिक टीम को देखते ही रात के अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रक चालक और रिफिलिंग करा रहा व्यक्ति मौके से फरार हो गया। इसके बाद एसडीएम ने तत्काल सिंघोड़ा थाना पुलिस और खाद्य विभाग की टीम को मौके पर बुलाया। संयुक्त कार्रवाई में छह कैप्सूल ट्रकों के अलावा बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर, टंकियां और रिफिलिंग उपकरण जब्त किए गए।
