UP Train Accident: उत्तर प्रदेश के रोजा जंक्शन पर बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। समय बचाने के लिए रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश में एक ही बाइक पर सवार पांच लोगों की जान चली गई। मृतकों में दंपती, उनके दो छोटे बच्चे और एक रिश्तेदार शामिल हैं। तेज रफ्तार गरीब रथ एक्सप्रेस की चपेट में आने से यह हादसा हुआ।
