BJP नेता का मर्डर…मास्टरमाइंड मुस्ताक समेत 4 अरेस्ट:चुनावी रंजिश में वारदात, कुल्हाड़ी से काटा, चाकू से गोदा, शरीर पर 8 से 10 वार

0
9

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भाजपा नेता अक्षय गर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड में कुल 4 आरोपी शामिल थे, जिनमें एक नाबालिग है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी और साजिशकर्ता मुस्ताक अहमद है। मामल कटघोरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार के साथ-साथ कुल्हाड़ी और चाकू भी जब्त कर लिए हैं। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा और राजनीतिक रंजिश सामने आई है। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने अक्षय गर्ग को बेरहमी से मारा है। उसके शरीर पर 8 से 10 बार हमला किया। विश्वजीत ओगरे ने कुल्हाड़ी से वार किया, जबकि मुस्ताक अहमद ने चाकू से गोदा। पहले देखिए ये तस्वीरें- जानिए क्या है पूरा मामला? कोरबा जिले के ग्राम केशलपुर में 23 दिसंबर को दिनदहाड़े BJP के सीनियर नेता का मर्डर हुआ था। पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अक्षय गर्ग पर अज्ञात लोगों ने चाकू और कुल्हाड़ी से वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या की मुख्य वजह चुनावी रंजिश सामने आई है। बताया जा रहा है कि जनपद पंचायत बिंझरा चुनाव में अक्षय गर्ग की हार के बाद निकटवर्ती प्रतिद्वंद्वी से उनका विवाद बढ़ गया था।करीब एक साल पहले चुनावी हार को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई थी, तभी से बदले की भावना पनप रही थी। वाहन के जरिए आरोपियों तक पहुंची पुलिस जांच के दौरान यह अहम तथ्य सामने आया कि घटना के समय एक अर्बन क्रूजर वाहन नजर आई थी। पुलिस के अनुसार यह वाहन वारदात के समय घटनास्थल के आसपास देखा गया था। रात लगभग 11 बजे मुस्ताक ने अपनी गाड़ी एक गैराज में खड़ी की और वहां से चला गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने दोपहर के समय उक्त वाहन को जब्त कर लिया था। पुलिस मुस्ताक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। इस दौरान उसने अपना जुर्म कबूल किया है। ……………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… BJP नेता की हत्या…चाकू-कुल्हाड़ी से काटा: कार सवार 3 लोगों ने मारा, सिर से पांव तक गहरे घाव, दुकानदारों ने किया कोरबा बंद का ऐलान छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मंगलवार सुबह भाजपा के सीनियर नेता अक्षय गर्ग को 3 लोगों ने चाकू और कुल्हाड़ी से काट डाला। बताया जा रहा है कि हमलावर काले रंग की कार से आए थे। हमलावरों ने अक्षय गर्ग को सिर से पांव तक मारा। इसके बाद भाग गए। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here