Horror Movie: लंबे वीकेंड पर अगर आप कुछ अलग और रोमांचक देखने की तलाश में हैं, तो हॉरर फिल्मों के शौकीनों के लिए एक खास तोहफा है। साल 2008 में रिलीज हुई सुपरनेचुरल हॉरर फिल्म अब OTT पर दोबारा दस्तक देने जा रही है। अपने डरावने दृश्यों, रहस्यमयी कहानी और दमदार अभिनय के कारण यह फिल्म आज भी दर्शकों को डराने की हिम्मत रखती है।
