MP News: सारंगपुर जनपद पंचायत क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत चल रहे आवास सत्यापन कार्य में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। इंटरनेट मीडिया पर ऑडियो सामने आने के बाद जिला पंचायत सीईओ ने दो पंचायत सचिवो को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
