मृतका की पहचान सोफिया बानो पिता इक़बाल मोहम्मद 23 साल, निवासी ईश्वरीपुरा वार्ड के रूप में हुई है। वहीं घायल युवती खुशी शुक्ला पिता त्रिवेणी शुक्ला, 20 साल, निवासी रंगनाथ थाना क्षेत्र के रूप में हुई। घायल का उपचार के लिए स्वजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार दोनों युवतियां स्कूटी से जिला न्यायालय गेट के सामने से गुजर रही थीं।
