UP Crime News: उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले के कछवां कस्बे से खून और धोखे की एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने मानवीय रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। एक पत्नी ने अपने प्रेमी (जो रिश्ते में पति का चचेरा भाई था) के साथ मिलकर पहले पति की हत्या की और फिर मामले को ‘हादसा’ बताने के लिए करंट लगने की झूठी कहानी गढ़ दी।
