प्रतिबंध के बाद भी उज्जैन में चाइना डोर से पिछले एक महीने में चार लोग घायल हुए हैं। शनिवार को इसकी चपेट में एक बाइक सवार आ गया और उसकी नाक कट गई। उसके हाथ में भी चोट आई है। बाइक सवार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस बच्चों को समझाइश दे रही है कि चाइना डोर का उपयोग ना करें।
