मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के भमोड़ी गांव में एक सनकी युवक ने पास में रहने वाली महिला और उसके बेटे पर तलवार से हमला कर दिया। उसे शक था कि पड़ोसी उसकी मुर्गियों को मार रहे हैं। तलवार से हुए हमले में बुजुर्ग महिला बुरी से घायल हो गई। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
