भारत और श्रीलंका के बीच टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज शाम 7 बजे से खेला जाएगा। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। इंडिया विमेंस ने सीरीज में पहले ही 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इसलिए टीम अब आखिरी 2 मुकाबलों में एक्सपेरिमेंट कर सकती है। भारत की शेफाली वर्मा सीरीज की टॉप स्कोरर हैं, उन्होंने 2 फिफ्टी लगाकर 157 रन बनाए हैं। वहीं तेज गेंदबाज रेणुका सिंह और ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा 4-4 विकेट लेकर टॉप गेंदबाज हैं। श्रीलंका से कविषा दिलहारी 3 विकेट ले चुकी हैं।
