MP News: मध्य प्रदेश के भीतर मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के अंतर्गत अनुबंधित निजी बसों का संचालन प्रारंभ करने जा रही राज्य सरकार अब दूसरे राज्यों के लिए भी ऐसी ही बसें चलाएगी। यह भी तय किया गया है कि मध्य प्रदेश आने वाली दूसरे राज्यों के परिवहन निगम की बसें बंद नहीं होंगी।
