शिवपुरी जिले के बरौदिया गांव में एक बेटे ने जमीन के लिए जीजा के साथ मिलकर अपने ही पिता को मारने की कोशिश की। आरोपी बेटे ने पिता को जिंदा जलाने के लिए झोपड़ी में आग लगा दी। वहीं घर में घुसकर तोड़फोड़ और चोरी भी की। पिता ने बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
