सर्दियों की छुट्टियां शुरू होते ही महाकाल मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। साल के आखिरी रविवार को डेढ़ लाख से ज्यादा भक्तों ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। महाकाल मंदिर के साथ ही अन्य मंदिरों हरसिद्धी शक्तिपीठ, कालभैरव मंदिर और गढ़ कालिका मंदिर में भी भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।
