इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से आठ लोगों की मौत के मामले में आज मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में दो जनहित याचिकाएं लगाई गई हैं। इस मामले में आज ही सुनवाई होगी। क्षेत्र में गंदा पानी सप्लाई होने से 1100 से ज्यादा लोग बीमार बताए गए हैं। इनमें से कई की हालत गंभीर है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
