करेंट अफेयर्स 1 जनवरी:काम्या कार्तिकेयन साउथ पोल पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला; रक्षा मंत्रालय ने 4,666 करोड़ रुपए की डील की

0
4

रक्षा मंत्रालय ने 4,666 करोड़ रुपए के रक्षा समझौते की डील की। काम्या कार्तिकेयन ने साउथ पोल पर जाकर इतिहास रचा। भारतीय महिला टीम पांचवीं बार T-20 सीरीज जीती। ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. रक्षा मंत्रालय ने 4,666 करोड़ रुपए की डील की रक्षा मंत्रालय ने 30 दिसंबर 4,666 करोड़ रुपए के रक्षा समझौते की डील की। इस डील के तहत आर्मी को 4.25 लाख से ज्यादा नई बैटल कार्बाइन राइफल मिलेंगी। 2. काम्या कार्तिकेयन साउथ पोल पर पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला मुंबई में रहने वाली 17 साल की काम्या कार्तिकेयन ने 30 दिसंबर को साउथ पोल पर स्की कर इतिहास रचा है। वे साउथ पोल पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं हैं। 3. जल सेवा आंकलन का वर्चुअल उद्धघाटन केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल ने 31 दिसंबर को जल जीवन मिशन के तहत जल सेवा आंकलन का वर्चुअल उद्धघाटन किया। 4. सिविल हेलिकॉप्टर ध्रुव NG आम लोगों के लिए शुरू 30 दिसंबर को नेक्स्ट जनरेशन सिविल हेलिकॉप्टर ध्रुव NG को आम नागरिकों के लिए खोल दिया गया। ध्रुव NG ने बेंगलुरु के हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के फैसिलिटी सेंटर से अपनी पहली उड़ान भरी। 5. NHAI ने नेशनल टेस्ट हाउस के साथ डील की नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने नई दिल्ली में नेशनल टेस्ट हाउस के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) साइन किया। स्पोर्ट्स (SPORTS)
6. भारतीय महिला टीम 5वीं बार T-20 सीरीज जीती भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 5वें T-20 में 15 रन से हराकर सीरीज 5-0 से जीत ली। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)
1 जनवरी का इतिहास: 1995 में आज के दिन विश्व व्यापार संगठन की स्थापना हुई थी। यह एक अंतर-सरकारी संगठन है, जो राष्ट्रों के बीच अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के नियमन से संबंधित है। विश्व व्यापार संगठन के वर्तमान महानिदेशक रॉबर्टो अजेवेडो और मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में हैं। ये खबर भी पढ़ें……… करेंट अफेयर्स 31 दिसंबर:बांग्लादेश की पहली महिला पीएम खालिदा जिया का निधन; पिनाका रॉकेट की पहली फ्लाइट टेस्टिंग सफल बांग्लादेश की पहली महिला पीएम खालिदा जिया का निधन हुआ। ओडिशा में पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट की सफल टेस्टिंग हुई। चीन के शिनजियांग क्षेत्र में दुनिया की सबसे लंबी दूरी का एक्सप्रेसवे टनल शुरू हुआ। पूरी खबर पढ़ें….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here