प्रदेश में किसानों को ऊर्जा और सिंचाई की दोहरी सुरक्षा देने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्रधानमंत्री कुसुम-बी योजना के तहत प्रदेश के 52 हजार किसानों के खेतों में सोलर पंप लगाए जा रहे हैं। इसमें मंदसौर, नीमच और शाजापुर जैसे कृषि प्रधान जिले फोकस में हैं, जहां सोलर पंप से खेती की तस्वीर बदलने की तैयारी है।
