इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से बीमार होने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। गुरुवार को 338 नए मरी मिले है, वहीं 32 मरीजों का आईसीयू में इलाज चल रहा है। इलाके से अब तक 2800 मरीज सामने आ चुके हैं। सबसे ज्यादा मरीज बच्चे और बुजुर्ग हैं, जिसमें से ज्यादातर उल्टी-दस्त के मरीह हैं। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी इलाके में सक्रिय हैं।
