बीजापुर के जवान ने KBC में जीते 1 करोड़:CRPF इंस्पेक्टर बिप्लव बिश्वास सीजन-17 के दूसरे करोड़पति बने; अमिताभ के साथ करेंगे डिनर

0
6

देश के चर्चित रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के 17वें सीजन में बीजापुर में तैनात सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) में इंस्पेक्टर बिप्लव बिश्वास ने 1 करोड़ रुपए जीते हैं। वर्तमान में बीजापुर में पोस्टेड हैं। वे KBC सीजन-17 के दूसरे करोड़पति बने हैं। बिप्लव बिश्वास मूल रूप से झारखंड के रांची के रहने वाले हैं। उन्होंने ‘फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट’ राउंड जीतकर हॉटसीट तक का सफर तय किया। शो की शुरुआत में उन्होंने अमिताभ बच्चन से गले मिलने की इच्छा जाहिर की, जिसे बिग बी ने स्वीकार किया। बातचीत के दौरान बिप्लव ने जंगलों में अपनी तैनाती, चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों और साथी जवानों के बलिदान का जिक्र किया। उनके आत्मविश्वास, ज्ञान और समझदारी से खुश होकर अमिताभ बच्चन ने उन्हें पूरे परिवार के साथ अपने घर डिनर पर बुलाया है। बिना लाइफलाइन 5 लाख तक सही जवाब खेल के दौरान बिप्लव बिश्वास ने 5 लाख रुपए तक के सभी सवालों के जवाब बिना किसी लाइफलाइन के दिए। 12.50 लाख रुपए के सवाल पर उन्होंने ऑडियंस पोल का इस्तेमाल किया। जबकि 25 लाख रुपए के लिए संकेतसूचक (Ask the Expert) लाइफलाइन ली। वहीं 50 लाख रुपए के सवाल में उन्होंने 50-50 लाइफलाइन का सहारा लिया। 1 करोड़ के सवाल पर लिया तुरंत फैसला एक करोड़ रुपए के सवाल पर बिप्लव ने बताया कि प्रश्न सुनते ही उन्होंने तुरंत जवाब देने का निर्णय ले लिया था। उन्होंने ‘डी’ विकल्प चुना, जो सही साबित हुआ और इस तरह उन्होंने एक करोड़ रुपए की राशि जीत ली। स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से जुड़ा सवाल 1 करोड़ रुपए के लिए उनसे पूछा गया सवाल था कि ‘स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को फ्रांस से अमेरिका ले जाने वाले जहाज का नाम क्या था?’ इस प्रश्न का सही उत्तर ‘इसेयर’ था। बिप्लव ने बताया कि उन्हें उस जहाज के स्टीयरमैन का नाम तक याद था, जिसकी वजह से उन्हें अपने उत्तर पर पूरा भरोसा था। ये हैं केबीसी- 17 के पहले करोड़पति उत्तराखंड के सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट और आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार ने केबीसी सीजन- 17 के पहले करोड़पति बने थे। 33 परीक्षाओं में असफलताओं का सामना करने के बावजूद, उन्होंने 2017 में यूपीएससी पास करने के लिए कड़ी मेहनत की और अब पंजाब में एएसपी के पद पर कार्यरत हैं। केबीसी (KBC) क्या है? कौन बनेगा करोड़पति (KBC) भारत का एक लोकप्रिय टीवी क्विज रियलिटी शो है। यह शो सामान्य ज्ञान पर आधारित होता है, जिसमें प्रतिभागी सवालों के सही जवाब देकर राशि जीतते हैं। शो की मेजबानी आमतौर पर अमिताभ बच्चन करते हैं। प्रत्येक सही जवाब पर इनाम राशि बढ़ती जाती है। प्रतिभागियों को मदद के लिए लाइफलाइन दी जाती हैं। (जैसे 50-50, ऑडियंस पोल, एक्सपर्ट से पूछें) ………………………….. यह खबर भी पढ़ें… ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के मंच पर चमके दुर्ग के रोमशंकर:27 साल में लगाए 8.5 लाख पौधे, अमिताभ बच्चन बोले-अभिषेक-श्वेता के नाम पर लगाएंगे पौधे दुर्ग जिले के रहने वाले रोम शंकर यादव को ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के मंच पर अभिनेता अमिताभ बच्चन ने सम्मानित किया। बिग बी ने उन्हें ‘फोर्स फॉर गुड हीरोज’ सम्मान से नवाजा। साथ ही बच्चन ने कहा कि वह भी अपने बच्चों के बर्थडे में उनके नाम पर पौधे लगाएंगे। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here