शादी के 14 साल बाद जय भानुशाली-माही विज हुए अलग:इंस्टाग्राम पर दी जानकारी, बोले-बच्चों के लिए जो होगा, वह पूरा करेंगे

0
7

टीवी अभिनेता जय भानुशाली और अभिनेत्री माही विज ने अलग होने का फैसला किया है। इस फैसले की जानकारी जय ने सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने एक आधिकारिक बयान साझा कर अलग होने की पुष्टि की। रविवार को जय और माही ने इंस्टाग्राम पर एक साझा बयान पोस्ट किया। बयान में कहा गया, “आज हम जिंदगी के सफर में अलग रास्ते चुन रहे हैं, लेकिन हम एक-दूसरे का साथ देना जारी रखेंगे। शांति, विकास, दयालुता और इंसानियत हमेशा हमारी अहम सोच रही है।” बयान में दोनों ने अपने बच्चों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “हमारे बच्चों तारा, खुशी और राजवीर के लिए हम अच्छे माता-पिता और अच्छे दोस्त बने रहेंगे। उनके लिए जो सही होगा, वह करने की पूरी कोशिश करेंगे।” उन्होंने यह भी साफ किया कि इस फैसले में किसी तरह की नकारात्मकता नहीं है। बयान में कहा गया कि इस कहानी में कोई खलनायक नहीं है। दोनों ने लोगों से किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले पूरे बयान को समझने की अपील की। जय ने अपने बयान के अंत में कहा कि वह और माही एक-दूसरे का सम्मान करते रहेंगे। उन्होंने कहा, “हम पहले की तरह एक-दूसरे का समर्थन करते रहेंगे और दोस्त बने रहेंगे। हम आप सभी से सम्मान, प्यार और समझदारी की उम्मीद करते हैं।” जय और माही की शादी 2011 में हुई थी। दोनों ने 2017 में अपने हाउस हेल्प के बच्चों राजवीर और खुशी को गोद लिया था। इसके 2 साल बाद साल 2019 में माही ने बेटी तारा को जन्म दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here