बालोद के दल्ली रादहरा में दो बाइक सवार युवक 40 फीट ऊपर से रेलवे ट्रैक पर गिर पड़े और घायल हो गए। पटरी पर इंसान और बाइक देखकर मालगाड़ी के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी रोका और युवकों की मदद की। दोनों युवकों के पैर टूट चुके हैं और उन्हें गंभीर चोट आयी है, जिनका इलाज जारी है।
