मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी ओर ठिठुरन का दौर जारी है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। वहीं दृश्यता 50 से 200 मीटर रही। ऐसे मौसम में किसानों के लिए खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में पाले का अलर्ट जारी किया है।
