राजधानी के रामा वर्ल्ड कॉलोनी में मंगलवार सुबह युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। मृतक की पहचान शुभम राणा (उम्र लगभग 25 वर्ष), निवासी देवघर (झारखंड) के रूप में हुई है। शुभम रामा वर्ल्ड स्थित स्वर्णभूमि कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान में कारपेंटरी का काम करता था और वहीं अन्य मजदूरों के साथ रह रहा था।
