Mansoor Ali Khan Pataudi: भारतीय क्रिकेट इतिहास में कुछ ऐसे खिलाड़ी हुए हैं जिन्होंने खेल के प्रति नजरिए को ही बदल दिया। उन्हीं में से एक थे मंसूर अली खान पटौदी, जिन्हें दुनिया आज भी ‘टाइगर पटौदी’ के नाम से याद करती है। 5 जनवरी 1941 को जन्मे पटौदी को भारतीय क्रिकेट में एक रणनीतिकार और साहसी कप्तान के रूप में पूजा जाता है।
