कलाकारों की मौत की अफवाह उड़ाने वाला पकड़ा:पंजाबी सिंगर ने VIDEO जारी किया, संजय दत्त, दिलजीत-बब्बू मान, मिस पूजा के झूठे वीडियो बनाए

0
6

पंजाबी सिंगरों और बॉलीवुड एक्टरों की मौत की अफवाह फैलाने वाले को सिंगर गीता जैलदार ने पकड़ लिया। पकड़े गए युवक ने अभी तक बॉलीवुड एक्टर संजय, एक्टर-सिंगर एमी विर्क, गुरप्रीत घुग्गी, मिस पूजा, हरजीत हरमन, बब्बू मान, दिलजीत दोसांझ, सतिंदर सरताज समेत कई सेलिब्रिटीज की मौत की झूठी अफवाह फैलाई थी। यह अफवाह प्रीत ढिल्लो ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट से फैलाई जा रहीं थी। गीता जैलदार ने युवक से बात करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें गीता जैलदार ने कहा कि यह युवक केवल व्यूज और सोशल मीडिया से रुपए कमाने के लिए इस तरह की झूठी खबर फैलाता था। ऐसे लोग किसी की भी जिंदगी से खिलवाड़ करते हैं, किसी के बच्चों और परिवार को मानसिक कष्ट पहुंचाते हैं। जिसके बाद वह इसके पीछे लगे हुए थे और उसे पकड़ ही लिया। इसके बाद इस युवक का पेज रिपोर्ट करके डिलीट कर दिया गया। गीता जैलदार और युवक में क्या बातचीत हुई…. गीता जैलदार: बता अब, यह पेज तेरा ही है
युवक: हांजी हांजी गीता जैलदार: कब बनाया इसे?
युवक: 3-4 साल हो गए होंगे। गीता जैलदार: कितने कलाकार मार दिए?
युवक: 10-11 हो गए होंगे गीता जैलदार: कौन-कौन मारे, हमने ही मारने सब, अपने आप ही बहुत मर रहे हैं।
युवक: गलती हो गई भाजी। इसके बाद गीता जैलदार ने युवक के अकाउंट में पोस्ट किए वीडियो खोले। पहला वीडियो..इसमें कॉमेडियन गुरप्रीत घुग्गी दिखाई देते हैं। वीडियो में युवक ने कहा- हमारे पंजाबी कॉमेडियन गुरप्रीत घुग्गी जी इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। दूसरा वीडियो… पूर्व CM चरणजीत चन्नी की सामने आई, गीता जैलदार ने पूछा कि चन्नी साहब को भी मार दिया, युवक ने कहा- नहीं। तीसरा वीडियो… एमी विर्क की फोटो पर रिकॉर्डिंग की थी। इसमें युवक ने कह रखा था- एमी विर्क का देहांत हो गया, गैंगस्टरों से पंगा पड़ गया था रास्ते में, शो लगाने के लिए जा रहे थे, ताबड़तोड़ गोलियां चलीं, दर्दनाक मौत हुई है। चौथा वीडियो… फैंस के लिए बहुत ही बुरी खबर, कमरे से मिली दिलजीत दोसांझ की लाश… गीता जैलदार: तूने खुद बोलकर ये सारी वीडियो डाली हैं ना
युवक: हां
गीता जैलदार: कितने दिन हो गए, इसको ढूंढ रहे थे। अब करते हैं इसका सिस्टम सेट। ***************************
ये खबरें भी पढ़ें… पंजाबी सिंगर मिस पूजा बोलीं- मैं जिंदा हूं:मौत की अफवाह उड़ी तो इंस्टा पर VIDEO डाला; बॉलीवुड में मालामाल-सेकेंड हैंड जवानी गा चुकीं पंजाबी सिंगर मिस पूजा ने मौत की अफवाहों को खारिज किया है। फेसबुक पर उनकी मौत की सूचना पोस्ट की गई थी। मिस पूजा ने अफवाह को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने बॉलीवुड मूवी वेलकम में फिरोज खान के डायलॉग ‘अभी हम जिंदा हैं’ लिखा। (पढ़ें पूरी खबर) एक्ट्रेस सोनम बाजवा न्यू ईयर परफॉर्मेंस से विवादों में फंसी:शॉर्ट कॉस्टयूम और डांस मूव्स पर पंजाबियों को एतराज; बोले- पंजाब का जुलूस निकाला एक्ट्रेस सोनम बाजवा के न्यू ईयर पर गोवा में डांस देखकर पंजाबी भड़क गए हैं। परफॉर्मेंस के दौरान सोनम के शॉर्ट कॉस्ट्यूम पहनने पर सोशल मीडिया पर पंजाबियों ने एतराज जताया है। सोनम का वीडियो सामने आने पर यूजर ने लिखा की छोटे कपड़े पहनकर सोनम पंजाब का जुलूस निकलवा रही है। (पढ़ें पूरी खबर) पंजाब की बहू नेहा कक्कड़ डांस से विवादों में:बॉलीवुड सिंगर के लॉलीपॉप सॉन्ग की ट्रोलिंग; पंजाबी सिंगर बोले- ऐसे ही गानों की मार्केट पंजाब के पटियाला की बहू और बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ का लॉलीपॉप सांग विवादों में घिर गया है। गीत ट्रोलर के निशाने पर है। गीत को लेकर लोग नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ पर अश्लीलता फैलाने के कमेंट कर रहे हैं (पढ़ें पूरी खबर)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here