धार के भोजशाला को लेकर सत्याग्रह में वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय अग्रवाल पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले गर्भगृह में मां वाग्देवी के दर्शन-पूजन किए। उन्होंने कहा कि बसंत पंचमी पर मां वाग्देवी की पूजा सूर्योदय से सूर्यास्त तक होगी और किसी भी परिस्थिति में परिसर खाली नहीं किया जाएगा। भोजशाला केवल एक ऐतिहासिक स्थल नहीं, बल्कि सनातन परंपरा, विद्या और आस्था का केंद्र है।
