Indore Water Crisis: इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी कांड को दस दिन से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब भी नर्मदा जल की नियमित आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। नए साल का पहला सप्ताह भी रहवासियों को टैंकरों के भरोसे गुजारना पड़ा। बुधवार को नर्मदा जल सप्लाय की टेस्टिंग से उम्मीद जगी थी, लेकिन लाइन फूटने से व्यवस्था फिर पटरी से उतर गई।
