खाद्य सुरक्षा को खुलेआम चुनौती देते हुए जिले में नकली पनीर और खोवा का गोरखधंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। कार्रवाई, जब्ती और केस दर्ज होने के बावजूद आरोपित बेखौफ हैं। हैरानी की बात यह है कि जिन जगहों से पहले नकली पनीर पकड़ा गया, वहीं दोबारा फैक्ट्री चलती मिली है। चलिए पूरे मामले के बारे में आपको बताते हैं।
