कृष्णा ज्वेलर्स के संचालक राकेश सोनी शुक्रवार शाम दुकान बंद कर घर के लिए निकले थे। उनके पास दुकान की नकदी से भरा बैग था। जैसे ही वे दुकान से कुछ दूरी पर पहुंचे, तभी सात से आठ अज्ञात बदमाशों ने अचानक उन पर पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में राकेश सोनी जमीन पर गिर पड़े, जिसके बाद बदमाश उनका रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।
