मैहर के कटहा गाल निवासी अनंतराम पटेल ने वीडियो बनाने के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। उसने चार पेज का एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें एक परिवार के लोगों और कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा लगातार प्रताड़ति करने और 6 लाख रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। उसने आरोप लगाया कि झूठी रिपोर्ट लिखाकर जेल भेजने की धमकी दी गई।
