छत्तीसगढ़ के कोरबा में 18 साल की युवती से 5 युवकों ने गैंगरेप किया है। युवती के बॉयफ्रेंड ने उसे मिलने बुलाया और खुद रेप किया। इसके बाद बॉयफ्रेंड के चार दोस्त भी मौके पर पहुंच गए। इनमें 112 का ड्राइवर और दो नकाबपोश व्यक्ति शामिल थे। इन सभी ने बारी-बारी से युवती के साथ रेप किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। युवती किसी तरह वहां से निकलकर पुलिस के पास पहुंची और आपबीती सुनाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। यह घटना बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के एसईसीएल गजरा कॉलोनी में हुई। अब जानिए पूरा मामला पीड़िता की थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, युवती एक बर्तन की दुकान में काम करती है। वहां बाकी मोगरा के तरुण श्रीवास (21) का आना-जाना था। इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे ये दोस्ती अफेयर में बदल गई। पीड़िता के मुताबिक, 8 और 9 मई की दरमियानी रात तरुण ने गर्लफ्रेंड को फोन कर मिलने बुलाया और अपनी गाड़ी में बैठाकर गजरा कॉलोनी ले गया। वहां शराब पीने के बाद उसने गर्लफ्रेंड के साथ दुष्कर्म किया। बॉयफ्रेंड के बाद दोस्तों ने किया दुष्कर्म इस दौरान तरुण के चार दोस्त भी मौके पर पहुंच गए। इनमें एक 112 का ड्राइवर भुवन साहू और गणपत दास था, जबकि बाकी दो लोग नकाब पहने हुए हुए थे। उन्होंने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया। इसके बाद आरोपियों ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। युवती किसी तरह वहां से निकलकर पुलिस के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी। पीड़िता ने कोरबा एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस को तत्काल मामला दर्ज करने का निर्देश दिया। बाद में जांच के लिए इसे संबंधित बांकीमोंगरा थाना भेजा गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि 8 और 9 मई की दरमियानी रात पीड़िता ने सिविल लाइन थाने में शिकायत की थी। इस मामले में तरुण श्रीवास और भुवन नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुल पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है और शेष की तलाश जारी है। …………………………………….. क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें गर्लफ्रेंड ने दोस्त संग सेक्स नहीं किया तो मार-डाला:बॉयफ्रेंड ने दुर्ग में घोंटा गला, रायपुर में फेंकी लाश, मर्डर करने वाला UP से अरेस्ट छत्तीसगढ़ के भिलाई में बॉयफ्रेंड ने अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड को मार डाला। मर्डर के बाद लाश को बाइक से लाकर रायपुर में फेंक दिए। आरोपी अपने और दोस्त के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था। गर्लफ्रेंड ने सेक्स करने से मना किया तो गला घोंट दिया। मामला न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…
