इंदौर में चाइनीज मांझे से लोगों के घायल होने के बाद पुलिस ने अब इसको लेकर सख्त कार्रवाई कर रही है। भंवरकुआं इलाके में पुलिस ने चाइनीज मांझे से पतंग उड़ा रहे युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मांझे से लोगों की जान को खतरा हैं, ऐसे में पुलिस ड्रोन कैमरे के जरिए पतंग उड़ाने वालों की निगरानी कर रही है।
