मध्य प्रदेश के पन्ना में रील बनाने के चक्कर में एक युवक ऐसा स्टंट कर बैठा की उसकी जान जाते हुए बची। चलती बस पर डांस करते-करते अचानक नीचे कूद गया। गनीमत रही कि युवक बस के पहिए के नीचे नहीं आया, वरना पन्ना बस स्टैंड पर बड़ा हादसा हो सकता था। वहां मौजूद भीड़ भी युवक को रोकने या समझाने की बजाय तमाशबीन बनकर उसका डांस देखती रही।
