गरियाबंद जिले में एक मनोरंजन कार्यक्रम में अश्लीलता किए जाने का मामला सामने आया है। उरमाल में आयोजित 6 दिवसीय ओपेरा आयोजन में महिलाएं अर्धनग्न होकर नाचती रही और वहां मौजूद रसूखदार पैसे लुटाते रहे। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है ये पूरा कार्यक्रम जिला प्रशासन की मौजूदगी में हुआ था, अश्लील डांस के समय SDM भी वहां मौजूद थे, जिन्होंने खुद अपने मोबाइल में वीडियो बनाया। 10 जनवरी को मामला सामने आने के बाद कार्रवाई करते हुए 2 पुलिस लाइन अटैच कर दिए गए है। मामला देवभोग थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला जिले के उरमाल में युवा समिति ने 6 दिवसीय ओपेरा का आयोजन कराया था। मनोरंजन का हवाला देकर युवकों की समिति ने इसके लिए मैनपुर एसडीएम तुलसी दास से अनुमति ली थी। जिसमें बकायदा ओडिसा के बार डांसर बुलाए गए थे। जहां बार डांसरों ने कपड़े उतार कर डांस किया। बार डांसर की फीस 60 हजार, एंट्री टिकट 200-400 कार्यक्रम में SDM, कई पुलिस कर्मी और गांव वाले अलग-अलग दिन शामिल हुए। आयोजन के वीडियो अब सामने आए है। जहां लोग महिलाओं से अश्लीलता करते नजर आ रहे है। कार्यक्रम में 200 से 400 से तक टिकट रखा गया था। बार डांसरों की एक दिन 60 हजार फीस तय थी। एक वीडियो में SDM खुद वीडियो बनाते नजर आए। दूसरे वीडियो में 2 पुलिस कर्मी महिलाओं से खुलेआम किस करते हुए नजर आए। 10 जनवरी को मामला सामने आने के बाद दोनों लाइन अटैच कर दिए गए है। SDM के लिए सीट आरक्षित थी 8 जनवरी को आयोजन में काफी भीड़ पहुंची थी। 9 जनवरी को एसडीएम मरकाम इस आयोजन में शामिल हुए। आयोजकों ने बकायदा उनके लिए आगे की सीट आरक्षित की थी। रात 11 से 3 बजे तक अश्लील डांस होता रहा। पैसे लुटाए, महिलाओं को पकड़कर अश्लीलता की स्टेज पर अर्ध नग्न अवस्था में डांसर प्रस्तुति देते रहे। पंडाल के अंदर भीड़ बेकाबू थी, अफसर, पुलिस कर्मी, जनप्रतिनिधि हर वर्ग के लोग पहुंचे थे। इनमें से कई महिलाओं पर पैसे उड़ाते रहे, कई महिलाओं को अपने पास बुलाकर अश्लीलता की। 10 जनवरी को सभी करतूतों का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस भी एक्शन में आ गई। दो पुलिस कर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया। आयोजक गिरफ्तार, कर्मी लाइन अटैच देवभोग थाना प्रभारी फैजुल शाह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर दो कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। 10 तारीख को अश्लील आयोजन की लिखित शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर आयोजन करता देवेंद्र राजपुत, गोविंद देवांगन, नरेंद्र साहू, हसन डाडा के खिलाफ नामजद, बीएनएस की धारा 296, (3)(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया और मुचकले पर छोड़ दिया गया। SDM पर कार्रवाई की मांग 10 तारीख तक संचालन की अनुमति दी गई थी, लेकिन 10 को ही आयोजन बंद करवा दिया गया। बता दें कि गांव के ही एक स्थानीय युवक ने थाने शिकायत कराई है और SDM पर भी कार्रवाई की मांग की जा रही है। ………………….. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… महिला बाउंसर्स ने युवक की शर्ट फाड़ी, खींचकर पीटा..VIDEO: कोरबा में महीने में दूसरी बार गुंडागर्दी; पीड़ित पर ही FIR, कंपनी बोली- नशे में था छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में महिला बाउंसरों ने युवक के कपड़े फाड़कर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है। घटना कुसमुंडा क्षेत्र में स्थित आउटसोर्सिंग कंपनी नीलकंठ के परिसर में हुई। पीड़ित युवक का कहना है कि कंपनी ने उसे प्रमोशन देने का वादा किया था, लेकिन नहीं दिया। पढ़ें पूरी खबर…
