जबलपुर नगर निगम में ई-अटेंडेंस लागू होने के बाद से 1500 कर्मचारी गायब हो गए हैं। इससे इस आशंका को भी बल मिल रहा है कि कागजों में दर्ज इन कर्मचारियों के नाम से करीब एक से डेढ़ करोड़ रुपये हर माह वेतन का भुगतान और उसकी बंदरबांट की जा रही थी। अक्टूबर महीने से ई-अटेंडेंस के आधार पर ही वेतन का भुगतान किया जा रहा है।
