MP News: मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के ग्राम आमला में एमडी की अवैध फैक्ट्री से केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो मप्र की टीम ने तीन आरोपित को हिरासत में लिया है। इन आरोपितों से अवैध फैक्ट्री के संचालन और सप्लाई चैन की जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है, जिसमें अंतरप्रांतीय गिरोह का खुलासा होने की संभावना है।
