अस्पतालों में इस्तेमाल होने वाले मेडिकल उपकरणों की खराबी अक्सर गंभीर जोखिम पैदा करती है, लेकिन अधिकतर मामलों में इसे केवल तकनीकी समस्या मानकर अनदेखा कर दिया जाता है। इसी गंभीर कमी को दूर करने के लिए एम्स भोपाल ने एक अहम पहल की है। मटेरियोविजिलेंस कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य कर्मियों को तकनीकी गड़बड़ी और प्रतिकूल घटनाओं की रिपोर्टिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
