Gwalior Cyber Fraud Case: साइबर ठगी के अंतरराष्ट्रीय गिरोह के दो अहम सदस्यों को मध्य प्रदेश की ग्वालियर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गैंग के सात सदस्य पहले गिरफ्तार किए जा चुके थे। यह सभी लोग चाइना, नाइजीरिया और कैमरून में बैठे साइबर अपराधियों के संपर्क में थे और उन्हें म्यूल खाते बेचते थे।
