रतलाम के आलोट में सोमवार रात शिवधाम कॉलोनी में सैप्टिक टैंक के चैंबर में गैस बनने के कारण जोरदार धमाका हो गया। हादसे में घर के बाहर बैठे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धमाके से घर के खिड़की-दरवाजे भी क्षतिग्रस्त हो गए।
