सर्राफा-व्यापारी बोले-दंतेवाड़ा BJP जिला-अध्यक्ष ने घर बुलाकर की मारपीट:गाली-गलौज कर मारी लात, 10 महीने से किराया नहीं दिए,होटल में लड़की लेकर जाते थे

0
6

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता पर सर्राफा व्यापारी चांडकमल सोनी ने मारपीट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि, जिला अध्यक्ष उनकी लॉज के 4th फ्लोर पर किसी लड़की के साथ जाते थे। जिसका CCTV फुटेज भी है। जब ऑब्जेक्शन किया और किराए का पैसा मांगा तो उन्हें पीटा गया। उन्होंने कांग्रेसियों के साथ मिलकर गीदम थाने में लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने व्यापारी के इन आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि, मुझ पर जो आरोप लगे हैं यह गलत है। मेरी छवि धूमिल कर रहे हैं। मैं मानहानि का केस दर्ज करूंगा। जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, चांडकमल सोनी गीदम के सर्राफा व्यापारी हैं। पुराने बस स्टैंड के सामने जेआर पैलेस नाम से उनकी लॉज है। भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने पिछले करीब 2 से 3 साल पहले फर्स्ट फ्लोर में एक हॉल किराए पर लिया था। जिसमें गणपति रेस्टोरेंट के नाम से होटल खोला है। नीचे ग्राउंड फ्लोर में एक और कांप्लेक्स लिया, जहां फास्ट फूड कैफे खोला है। चांडकमल सोनी के मुताबिक, करीब 35 से 40 हजार रुपए मासिक किराया तय है। करीब साल भर पहले ही गीदम के रहने वाले संतोष गुप्ता को भाजपा का जिला अध्यक्ष बनाया गया था। तब से वे मेरे इन दोनों हॉल और दुकान का किराया नहीं दे रहे हैं। बार-बार कहने पर भी उन्होंने पैसे देने से मना किया। जब भी पैसों के बारे में कहता था तो मुझ पर अपने पद-पावर का दबाव बनाने की कोशिश करते रहे। मेरी प्रतिष्ठा पर सवाल खड़े हो रहा था उन्होंने बताया कि, मुझे अपने कर्मचारियों से और लॉज में लगे CCTV कैमरे को देखने पर पता चला कि, संतोष गुप्ता किसी लड़की को लेकर शाम 4 से 6 बजे लॉज के ऊपर जाते थे। हम सालों से व्यापार का काम कर रहे हैं। वहीं, मेरी प्रॉपर्टी में इस तरह की बातें सुनना मेरी प्रतिष्ठा पर सवाल खड़े हो रहा था। मेरी तबीयत भी ठीक नहीं रहती है। हार्ट पेशेंट हूं। इस घटना से मुझे मानसिक और शारीरिक क्षति पहुंची है। भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता से सीधी बातचीत सवाल- आप पर आरोप लगे हैं कि आपने किराया नहीं दिया। मालिक ने किराया मांगा तो अपने खुद के ही घर में उनके साथ मारपीट की। जवाब- मुझ पर लगे ये सारे आरोप गलत हैं। वे खुद मेरे घर आए थे। मैं पूजा करने जा रहा था। मैं उन्हें घर में बड़े आदर के साथ बिठाया। इसी बीच उन्होंने मेरे घर में ही मुझे गालियां दीं। मुझे धक्का मारा। उन्होंने मुझे जिला अध्यक्ष पद से हटवाने की बहुत धमकी दिए। मैं होटल के लिए हॉल किराए पर लिया हूं। यहां पार्किंग की भी समस्या है। इन्होंने होटल के पीछे पार्किंग बना रखी है। जब मैं कहता था कि गाड़ियों को पीछे खड़े करवाया करो तो वो मुझसे बहस करते थे। वहीं रेस्टोरेंट के लिए मैंने 20 हजार रुपए किराए पर लिया था। लेकिन पहले महीने में मुझे 22 हजार रुपए किराया देने को कहा था। ऊपर और नीचे दोनों दुकान और हॉल मिलाकर मुझे 42 हजार रुपए देने को कहा था। हालांकि, बाद में कुछ दूसरा तय हुआ। सवाल- उन्होंने आप पर आरोप लगाया है कि आप 4th फ्लोर में किसी लड़की के साथ जाते हैं। इस पर उन्होंने ऑब्जेक्शन उठाया। तब खिसियाकर आपने उन्हें मारा है। इस बात में कितनी सच्चाई है? जवाब- ये आरोप सरासर गलत हैं। उन्होंने मुझ पर किसी लड़की के साथ होटल में जाने का आरोप लगाया है। अश्लीलता का आरोप लगाया है। वे मुझे इसका प्रमाण दें। यदि वे दे देते हैं तो जो बोलेंगे मैं करूंगा। मैं मानहानि का केस दर्ज करवाऊंगा। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि उनकी होटल है। यदि वे भी अलग-अलग फ्लोर पर जाते हैं तो क्या उनपर भी ये आरोप लग सकता है कि वे किसी के साथ जा रहे हैं? मेरी छवि खराब करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here