Electricity Bill Relief: मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को टाइम ऑफ डे (टीओडी) योजना के अंतर्गत बड़ी राहत दी गई है। कंपनी के कार्यक्षेत्र में कुल चार लाख 29 हजार 935 स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को उनके मासिक विद्युत बिल में 2 करोड़ 71 लाख 72 हजार रुपये की छूट प्रदान की गई।
