Ujjain News: उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध भगवान कालभैरव मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं से शीघ्र दर्शन कराने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही थी। इस मामले की शिकायतें मिलने के बाद भैरवगढ़ थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।
