जबलपुर में धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है जिसमें एक जेल प्रहरी को उसके ही दो साथियों ने गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर ठग लिया। उन्होंने उससे 20 लाख रुपये ले लिए और उसे फर्जी लाइसेंस और प्रमाण पत्र भी दे दिए। पुलिस ने आरोपितों पर धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज बनाने, आपराधिक षड़यंत्र और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया।
