तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने एक ऐसा फैसला लेने की बात कही है, जो सिर्फ कानून नहीं, बल्कि एक संवेदनशील संदेश है। बेसहारा माता-पिता के लिए सरकार लेकर आई है ‘प्रणाम योजना’। इस योजना के तहत उपेक्षित माता-पिता को डे-केयर सेंटर में रखा जाएगा, जहां उन्हें इलाज, भोजन, सम्मान और अपनापन मिलेगा।
