अश्लील डांस…डांसर्स पर पैसे उड़ाने, VIDEO बनाने वाले SDM सस्पेंड:गरियाबंद में डांसर्स ने दिखाए थे प्राइवेट पार्ट्स, कमिश्नर बोले- अश्लीलता को बढ़ावा दिया

0
5

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में ऑर्केस्ट्रा में अश्लील डांस मामले में SDM तुलसी दास को निलंबित कर दिया गया है। एसडीएम पर आरोप है कि उन्होंने खुद इस कार्यक्रम में शामिल होकर अश्लील डांस को बढ़ावा दिया था। कमिश्नर महादेव कावरे ने जांच रिपोर्ट के आधार पर निलंबन आदेश जारी किया है। जांच में इस बात की पुष्टि हुई थी कि अश्लील डांस के लिए नियम विरुद्ध अनुमति दी गई थी। कार्यक्रम में डांसर्स ने अश्लील डांस किए थे। मंच पर कपड़े उतारकर पब्लिक को प्राइवेट पार्ट्स दिखाती नजर आई थीं। कार्यक्रम में SDM तुलसी दास मरकाम और पुलिसकर्मी मौजूद थे। वह पैसे लुटाते और VIDEO भी बनाते नजर आए थे। वहीं SP वेदव्रत सिरमौर्य ने ऑर्केस्ट्रा डांसर्स से KISS लेने वाले और मस्ती करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की है। देवभोग थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक डिलोचन रावटे और आरक्षक शुभम चौहान और आरक्षक जय कंसारी को सस्पेंड कर दिया है। पहले ये 3 तस्वीरें देखिए… अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरा मामला दरअसल, गरियाबंद के उरमाल में युवा समिति ने 6 दिवसीय ओपेरा (ऑर्केस्ट्रा) का आयोजन कराया था। मनोरंजन का हवाला देकर युवकों की समिति ने 29 दिसंबर 2025 को मैनपुर SDM तुलसी दास से कार्यक्रम की अनुमति ली थी। कार्यक्रम में ओडिशा के कटक स्थित जय दुर्गा ओपेरा की डांसर्स बुलाई गई थी। कार्यक्रम में बार डांसर्स कपड़े उतार कर अश्लील डांस करती नजर आईं। डांस कार्यक्रम 8, 9 और 10 जनवरी 2025 को निर्धारित था। इसके लिए शहरभर में प्रचार-प्रसार कराया गया था। बार डांसर की फीस 60 हजार, एंट्री टिकट 200-400 कार्यक्रम में SDM, कई पुलिसकर्मी और गांववाले अलग-अलग दिन शामिल हुए। आयोजन के वीडियो अब सामने आए हैं। कार्यक्रम में समिति को रोजाना 1.20 लाख देना था। इसके अलावा अश्लील डांस के लिए अतिरिक्त डांसर बुलाए गए थे। बार डांसरों की एक दिन की फीस 60 हजार तय थी। 200 से 400 से तक टिकट रखा गया था। वीडियो में SDM खुद वीडियो बनाते नजर आए। दूसरे वीडियो में 2 पुलिसकर्मी लड़कियों से खुलेआम किस करते हुए नजर आए। कार्यक्रम में SDM के लिए सीट आरक्षित थी 8 जनवरी को आयोजन में काफी भीड़ पहुंची थी। 9 जनवरी को SDM तुलसी दास इस आयोजन में शामिल हुए। आयोजकों ने उनके लिए आगे की सीट आरक्षित की थी। रात 11 से 3 बजे तक अश्लील डांस होता रहा। स्टेज पर अर्धनग्न अवस्था में डांसर प्रस्तुति देते रहे। पंडाल के अंदर भीड़ बेकाबू थी। अफसर, पुलिसकर्मी, जनप्रतिनिधि हर वर्ग के लोग पहुंचे थे। इनमें से कई लड़कियों पर पैसे उड़ाते रहे। कई लोगों ने लड़कियों को अपने पास बुलाकर अश्लीलता की। आयोजन समिति के 14 सदस्य गिरफ्तार पुलिस के मुताबिक अश्लीलता फैलाने के आरोप में पहले एक स्थानीय युवक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद आयोजनकर्ता देवानंद राजपूत, गोविंद देवांगन, नरेंद्र साहू, हसन डाडा के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था, लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार कर मुचलके पर छोड़ दिया गया था। गिरफ्तार आरोपियों में देवेंद्र राजपूत (31), गोविंद देवांगन (21), नरेंद्र साहू (38), हसन खान (53), हरदयाल नागेश (50), मुकेश अग्रवाल (40), लाल कृष्ण कश्यप (27), राजेश कश्यप (36), सचिन कश्यप (24), लीलाधर साहू (50), ललित कौशिक (38), विकास यादव (32), जम्बूधर (40), उमेश यादव (25) शामिल हैं। ………………………………………….. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… कपड़े उतारकर नाचीं डांसर्स, प्राइवेट-पार्ट दिखाए…VIDEO: SDM ने पैसे लुटाए, KISS लेने वाले 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, हटाए गए अफसर, आयोजन समिति के 14 सदस्य अरेस्ट छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में ऑर्केस्ट्रा की डांसर्स ने अश्लील डांस किए। लड़कियां अर्धनग्न होकर नाचती रहीं। मंच पर कपड़े उतारकर पब्लिक को प्राइवेट पार्ट्स दिखाती रहीं। कार्यक्रम में मौजूद SDM तुलसी दास मरकाम और पुलिसकर्मी पैसे लुटाते रहे। VIDEO भी बनाते नजर आए। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here