LOVE-YOU कहने पर लड़की को गड़ासे से काटा:फोन पर बार-बार करती थी प्रपोज, इससे परेशान था युवक, मर्डर कर आराम से सो रहा था

0
10

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में युवक ने गड़ासे (चापड़) से एक युवती का गला काट दिया। युवक को लड़की जबरन I LOVE YOU बोलती थी। युवक को फोन कर बार-बार बोलती थी कि मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। इससे परेशान होकर युवक ने युवती को मार डाला। मामला दीपका थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक मृत युवती का नाम रानू साहू (23) है, जो दीपका के नागिन झोरखी गांव की रहने वाली थी। अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी।युवती को मारने वाले आरोपी का नाम राहुल जोगी (26) है। युवक बांधाखार का रहने वाला है। युवती राहुल जोगी से एकतरफा प्यार करती थी। वारदात से जुड़ी ये 3 तस्वीरें देखिए… अब सिलसिलेवार पढ़िए मर्डर की पूरी वारदात दरअसल, 16 जनवरी की शाम रानू साहू घर पर अकेली थी। उसके माता-पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे। शाम करीब 7 बजे जब वे वापस लौटे, तो घर पर खून से सनी रानू साहू की लाश पड़ी थी। गले पर गहरे घाव के निशान थे। बेटी की हालत देख परिजनों की चीख-पुकार मच गई। इस दौरान चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी और गांव के लोग मौके पर पहुंचे। सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पड़ोसियों ने फौरन दीपका पुलिस को मर्डर की सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट ने जुटाए सबूत दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू के मुताबिक मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को बुलाया गया। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट अहम सुराग जुटाए। इन साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की। दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि मोबाइल और लोगों से पूछताछ के बाद राहुल जोगी के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस की टीम राहुल जोगी को पकड़ने के लिए पहुंची। इस दौरान आरोपी राहुल अपने ट्रक के पास सोता हुआ मिला। पुलिस ने मर्डर के आरोप में हिरासत में लिया। राहुल आपा खो बैठा, रानू का काटा गला दीपका पुलिस के मुताबिक आरोपी राहुल से मर्डर के बारे में पूछताछ की गई। इस दौरान राहुल ने बताया कि 16 जनवरी की देर शाम रानू ने फोन किया था। फोन पर जमकर कहासुनी हुई। राहुल आपा खो बैठा। गुस्से में वह धारदार हथियार लेकर सीधे रानू के घर पहुंच गया। इस दौरान राहुल ने मौके पर पहुंचते ही रानू पर हमला कर दिया। बेरहमी से उसका गला काट दिया। हत्या के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद राहुल दीपका-हरदीबाजार रोड पर खड़ी अपनी ट्रक के पास पहुंचा और वहीं आराम से सो गया था। राहुल से एकतरफा प्यार करती थी रानू दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि राहुल जोगी पेशे से ट्रक ड्राइवर है। रानू और राहुल की पहले से जान-पहचान थी। रानू राहुल से एकतरफा प्यार करती थी। राहुल ने कई बार मना किया था, लेकिन इसके बावजूद फोन कॉल्स बंद नहीं हुईं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले भी विवाद हो चुका था। दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस जल्द ही मामले को लेकर खुलासा करेगी। वहीं रानू की लाश को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। …………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… बियर-बार में गर्लफ्रेंड के मर्डर का LIVE VIDEO: रायपुर में बॉयफ्रेंड ने बोतल से फोड़ा सिर, सीने पर मुक्का मारा; गले लगाकर रोया, फिर भागा रायपुर के मेट्रो बार में बॉयफ्रेंड ने शराब की बोतल से वारकर अपनी गर्लफ्रेंड का सिर फोड़ दिया। युवती चीखती रही, लेकिन युवक ने बाल खींचकर जमीन पर पटककर भी पीटा। पिटाई के युवक ने युवती को गले लगाकर रोया, फिर भाग गया। मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here