IRCTC Bharat Gaurav Train: आईआरसीटीसी द्वारा संचालित भारत गौरव पर्यटक ट्रेन 10 अप्रैल को इंदौर से “पुरी, गंगासागर के साथ दो ज्योतिर्लिंग (बाबा बैद्यनाथ एवं काशी विश्वनाथ) यात्रा” के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन भोपाल मंडल के रानी कमलापति और इटारसी रेलवे स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे भोपाल और आसपास के यात्रियों को इस आध्यात्मिक यात्रा का लाभ आसानी से मिल सकेगा।
