पन्ना जिले के गुनौर अनुविभागीय कार्यालय में एक किसान ने अपने गले में फांसी का फंदा डालकर न्याय की गुहार लगाने पहुंच गया। किसान का आरोप है कि एनएच-943 बाईपास निर्माण के दौरान उनकी कीमती सिंचित भूमि को राजस्व रिकॉर्ड में ‘असिंचित’ दर्शाकर मुआवजे में बड़ा खेल किया गया है।
