पूर्व मुख्यमंत्री सोमवार को विदिशा जिले के ग्राम मसूडी पहुंचे। यहां उन्होंने सड़क हादसे के पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार को सांत्वना दिया। साथ ही उनके जीवन यापन के लिए सरकार से विशेष आर्थिक पैकेज देने की मांग की।
