अगले दो दिनों में पूरे छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है, इसके बाद 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।रायपुर शहर में बुधवार को सुबह के समय धुंध छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
